| | | |

भोपाल में कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा को पुलिस ने उठाया: डिप्टी CM के पोस्टर उखाड़े, स्वास्थ्य सेवाओं का कर रहे थे विरोध

भोपाल। मंत्रालय के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा को पुलिस ने जबरन हटा दिया। विधायक के धरने के दौरान मंत्रालय की रेलिंग पर लगाए गए पोस्टर-बैनर भी पुलिसकर्मियों ने उखाड़ दिए। पुलिस ने विधायक को मौके से हटाकर धरना समाप्त कराया।

स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे के लगाए पोस्टर
प्रदर्शन स्थल पर “मौन सत्याग्रह”, “स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफा दो” और “कल्पना मिश्रा को न्याय दो” जैसे पोस्टर-बैनर लगाए गए थे। इनके जरिए स्वास्थ्य सेवाओं में अव्यवस्था, अस्पतालों में संसाधनों की कमी और मरीजों की परेशानियों का मुद्दा उठाया गया।

पुलिस ने विधायक को धरने से हटाया
धरने के दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और विधायक को वहां से हटाने की कार्रवाई की। पुलिसकर्मियों ने मंत्रालय की रेलिंग पर लगाए गए पोस्टर और बैनर भी उखाड़ दिए। इसके बाद धरना समाप्त हो गया।

देखिए प्रदर्शन की तस्वीरें..  


1. विधायक को  हटाते हुए पुलिस।

2. धरने पर बैठे विधायक अभय मिश्रा

3. पोस्टर और सामान हटाते हुए पुलिसकर्मी 

कार्रवाई के बाद बढ़ सकता है सियासी विवाद
पुलिस की कार्रवाई को लेकर सियासी विवाद बढ़ने के आसार हैं। कांग्रेस इसे विरोध के लोकतांत्रिक अधिकार पर कार्रवाई बता सकती है। वहीं, प्रशासन की ओर से कार्रवाई के कारणों को लेकर आधिकारिक बयान का इंतजार है।

स्वास्थ्य विभाग की गलतियों के लिए मांग रहे इस्तीफा 
बता दें कि प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हो रही गड़बड़ियों को लेकर विपक्ष कई दिनों से डिप्टी सीएम और स्वास्थ मंत्री राजेन्द्र शुक्ला के इस्तीफे की मांग कर रहे है।

Share