| |

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में महिलाओं की डेड बॉडी से रेप: कांग्रेस विधायक ने लगाए आरोप; पोस्टमार्टम में पैसे लेने का दावा

रीवा। कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने मंगलवार को जयस्तंभ चौराहे पर धरना-प्रदर्शन के दौरान कहा कि अगर किसी सुंदर महिला की डेड बॉडी पोस्टमॉर्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल लाई जाती है तो उसके साथ रेप होता है।

विधायक ने पोस्टमॉर्टम के नाम पर मृतकों के परिजनों से रुपए वसूले जाने का आरोप भी लगाया। हालांकि, विधायक के इस गंभीर आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

विधायक ने कहा कि संजय गांधी हॉस्पिटल में अगर किसी सुंदर महिला की मौत हो जाती है तो पोस्टमार्टम में अगर उसके घर परिवार के लोग खड़े नहीं रहते और खड़े रहने के लिए वहां पैसा देना पड़ता है। तो डेड बॉडी के साथ वहां रेप किया जाता है।

रोज होता है 7 से 10 शवों का पोस्टमॉर्टम
अस्पताल से इस बात की पुष्टि करने का कोई आधिकारिक तथ्य भी सामने नहीं आया है। अस्पताल में रोज कम से कम 3 और अधिकतम 7 से 10 शवों का पोस्टमॉर्टम किया जाता है। इनमें महिला और पुरुष दोनों के शव शामिल होते हैं।

अस्पताल की व्यवस्थाओं पर लगातार उठ रहे सवाल
अभय मिश्रा ने ये आरोप ऐसे समय लगाए हैं, जब संजय गांधी अस्पताल में प्रसूता कल्पना मिश्रा और उसके नवजात बच्चे की मौत को लेकर कांग्रेस का धरना चल रहा है। कांग्रेस इस मामले समेत अस्पताल की व्यवस्थाओं पर लगातार सवाल उठा रही है।

अस्पताल प्रबंधन ने कुछ बोलने से इंकार किया 
अस्पताल प्रबंधन ने इसे कांग्रेस विधायक का निजी बयान करार देते हुए कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है। उनका सिफ इतना ही कहना है कि अगर कांग्रेस विधायक के पास ऐसी कोई इंफॉर्मेशन है तो कांग्रेस विधायक प्रमाण प्रस्तुत करें।

श्यामशाह मेडिकल कॉलेज ने आरोपों को नकारा 
श्यामशाह मेडिकल कॉलेज की तरफ से ताजा बयान जारी करते हुए कहा गया है कि पोस्टमार्टम कक्ष में शवों के संबंध में निर्धारित चिकित्सकीय और वैधानिक प्रोटोकॉल का पूर्णतः पालन किया जाता है। वीडियो में लगाए गए आरोपों का चिकित्सालय प्रबंधन स्पष्ट रूप से नकारता है।

Share