| | |

इंदौर में झमाझम बारिश: दोपहर में शाम जैसा अंधेरा छाया; कोटे से 18 इंच पीछे शहर

इंदौर। शहर में दोपहर 2:45 जोरदार बारिश शुरू हो गई। काले बादल छाने से भरी दोपहर में शाम जैसा अंधेरा हो गया। शहर में इस साल बहुत कम बारिश हुई है।

पांच दिन पहले जताए थे आसार 
सितंबर का एक हफ्ता बीतने के बाद तेज बारिश हुई है। पानी इतना तेज बरस रहा है कि कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा। जुलाई-अगस्त में कम बारिश के बाद लोग लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे। मौसम विभाग ने पांच दिन पहले ही बारिश के आसार जताए थे और सितंबर के शुरुआती तीन दिनों में कई जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की थी।

अब तक सिर्फ 700 मिमी बारिश 
मौसम केंद्र के मुताबिक मध्य प्रदेश में अब तक 700 मिमी यानी 27.2 इंच बारिश हो चुकी है। सामान्य बारिश 30.4 इंच यानी 772.3 मिमी के मुकाबले प्रदेश में 3.2 इंच कम बारिश हुई है। ओवरऑल बारिश सामान्य से 9 प्रतिशत कम है। पूर्वी हिस्से में 5 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में 12 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

Share