राजस्थान से सलकनपुर पहुंच रही अखंड दिव्य ज्योत यात्रा: धार में पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत; सेवा और समर्पण का संदेश दिया

धार। राजस्थान के सुरसुरा धाम से पैदल चलकर सिद्ध श्री वीर तेजाजी धाम, सलकनपुर पहुंच रही अखंड दिव्य ज्योत पैदल यात्रा। धार के घोड़ा चौपाटी पर श्रद्धापूर्वक स्वागत भी हुआ। यात्रा के पहुंचने पर श्रद्धालुओं और सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर जयकारों के साथ स्वागत किया।
धर्मेंद्र राठौर के नेतृत्व में श्रद्धालुओं और सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया। इस दौरान वीर तेजाजी महाराज के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने वीर तेजाजी महाराज के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा व्यक्त की।
कार्यक्रम में कुलदीप सिंह डंग, रोहित कामदार, पंकज लोधा, मनोज चौहान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्यजन मौजूद रहे।

आस्था और सेवा का संदेश
इस यात्रा लोगों ने कहा कि यह अखंड दिव्य ज्योत पैदल यात्रा श्रद्धा, आस्था, सेवा और समर्पण का उदाहरण है। यात्रा के माध्यम से वीर तेजाजी महाराज के प्रति श्रद्धा के साथ सामाजिक और धार्मिक यात्रा में एकता का संदेश भी दिया जा रहा है।
सेवा कार्यों के लिए दी बधाई
यात्रा के सफल संचालन और सेवा कार्यों के लिए श्री वीर तेजाजी मंडली, सलकनपुर के सदस्यों और सेवाभावी कार्यकर्ताओं को उपस्थित लोगों ने बधाई और साधुवाद दिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने वीर तेजाजी महाराज से क्षेत्र और समाज की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।