रीवा – उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दिखाई नमो युवा रन को हरी झंडी

रीवा। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को रीवा शहर में आयोजित “नमो युवा रन” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नशे से दूर रहने और तनावमुक्त जीवन जीने का संदेश देना है।

नमो युवा रन एनसीसी ग्राउंड से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई वापस एनसीसी ग्राउंड पर समाप्त हुई। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल स्वयं भी इस रन में शामिल हुए और युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में सांसद श्री जनार्दन मिश्र, मनगवां विधायक इंजी. नरेंद्र प्रजापति, जिला अध्यक्ष श्री वीरेंद्र गुप्ता सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे फिटनेस और अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाकर देश के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

Share

Similar Posts