इंदौर में भव्य नमो मैराथन, 12 से 15 हजार युवा दौड़े

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी महानगर इंदौर द्वारा रविवार को “नमो मैराथन” का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में 12 से 15 हजार युवाओं समेत भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भाग लेकर ‘फिट इंडिया’ के संकल्प को पुनः जीवंत किया।

मैराथन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ऑनलाइन संबोधन और वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर हुई। पीएम मोदी ने युवाओं से कहा कि “स्वस्थ शरीर और अनुशासित जीवन ही राष्ट्र की असली ताकत है। फिट रहना ही नए भारत की पहचान बने।”

यह मैराथन श्री अटल बिहारी वाजपेयी रिजनल पार्क से टंट्या मामा चौराहे तक आयोजित की गई। इस दौरान विधायक रमेश मेंदोला, विधायक गोलू शुक्ला और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने युवाओं के साथ दौड़ लगाई और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। विजेताओं को पुरस्कार और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक महेंद्र हडिया, विधायक मधु वर्मा सहित भाजपा परिवार के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा— “आज इंदौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के फिट इंडिया के संकल्प को आगे बढ़ाने का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। फिट बॉडी, फिट माइंड और फिट इंडिया से ही एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।”

 

Share

Similar Posts