|

रीवा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे 162 करोड़ के निर्माण कार्यों का शिलान्यास

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के चाकघाट में औद्योगिक विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 162 करोड़ 31 लाख रुपए की लागत के पांच महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव निवेशक उद्यमियों से चर्चा करेंगे और औद्योगिक क्षेत्र घूमा में निवेश करने वाले उद्योगपतियों को भूमि आवंटन-पत्र प्रदान करेंगे। शिलान्यास किए जाने वाले प्रमुख निर्माण कार्यों में औद्योगिक क्षेत्र विकास निगम द्वारा 124 करोड़ 45 लाख रुपए की लागत से बनाए जा रहे कम्प्रेस्ड बायोगैस संयंत्र, लोक निर्माण विभाग द्वारा 1.6 किलोमीटर लंबाई के पहुंच मार्ग, ग्राम कठौती मझगवां से चौहान बस्ती तक 3.5 किलोमीटर की सड़क, ग्राम चिल्ला से त्योंथर मार्ग पर टमस नदी में मीर बहरी घाट पर पुल निर्माण और ग्राम मझगवां डीही से लठिया तालाब तक 3.8 किलोमीटर लम्बाई के पहुंच मार्ग शामिल हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर बताया कि यह प्रयास क्षेत्र के औद्योगिक और बुनियादी ढांचे के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और सामाजिक विकास के अवसर बढ़ाएगा।

Share

Similar Posts