अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

बिहार विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू होते ही राज्य की सियासत में सरगर्मी बढ़ गई है। दो दिवसीय बिहार दौरे पर गए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने शाहाबाद-मगध क्षेत्र के 10 संगठन जिलों की 48 विधानसभा सीटों और मुंगेर-पटना क्षेत्र की 43 सीटों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठकें कीं। इन बैठकों में उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि आगामी चुनाव में एनडीए रिकॉ
र्ड बहुमत के साथ सरकार बनाएगा।
रोहतास और बेगूसराय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलनों में शाह ने विपक्षी इंडी गठबंधन पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि अगर बिहार में इंडी गठबंधन की सरकार बनी तो घुसपैठ बढ़ेगा, जबकि एनडीए सत्ता में आया तो बिहार विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शाह ने तंज कसा कि एनडीए की जीत के बाद “राहुल बाबा किसी अन्य राज्य में ‘घुसपैठिया बचाओ रैली’ निकालने की हिम्मत नहीं करेंगे।”






