रीवा-सीधी हाईवे पर बस और बल्कर की टक्कर: 3 की मौत, 8 गंभीर घायल; बड़े गड्ढे में गिरी बस

रीवा। रीवा-सीधी नेशनल हाईवे-39 पर गुढ़ थाना क्षेत्र के बदवार स्टैंड के समीप बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रीवा से सीधी जा रही पवन ट्रेवल्स की यात्री बस की बल्कर वाहन से जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर के बाद बल्कर भी आगे जाकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जबकि बस सड़क किनारे मौजूद एक बड़े गड्ढे में जा गिरी।हादसे के समय बस में 40 यात्री सवार बताए जा रहे हैं।
8 लोग गंभीर रूप से घायल
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा अन्य यात्रियों के भी घायल होने की सूचना है।
हादसे की तस्वीरें…




एसडीएम मौके पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम अनुराग तिवारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसे में घ्यायल हुए लोगों का इलाज संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। एंबुलेंस से 12-13 घायलों को हॉस्पिटल ले आए है।
घायलों की पहचान नहीं हुई
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल हादसे की वजह और मृतकों व घायलों की पूरी जानकारी सामने आना बाकी है।
खबर लगातार अपडेट हो रही है..