| | | |

भारत-वेस्ट इंडीज टी-20 मैच का टिकट 1 हजार में: सिर्फ ऑनलाइन मिलेंगे; इंदौर के होलकर स्टेडियम में होगा क्रिकेट

इंदौर। भारत और वेस्ट इंडीज के बीच 11 अक्टूबर को होलकर स्टेडियम में खेले जाने वाले टी-20 मैच के लिए मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) ने टिकट दर की घोषणा कर दी है। सबसे सस्ता टिकट ईस्ट गैलरी ग्राउंड फ्लोर का 1000 रुपए का, जबकि सबसे महंगा साउथ पवैलियन लोअर का 12,500 रुपए का है।

टिकटों की बिक्री ऑनलाइन ही होगी। MPCA ने ऑनलाइन टिकटिंग के लिए डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो को नियुक्त किया है। डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो मोबाइल एप है और टिकट खरीदने के लिए वेबसाइट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

भारत और वेस्ट इंडीज के बीच इंदौर में MPCA की मेजबानी में खेला जाने वाला यह टी-20 मुकाबला छठा होगा। होलकर स्टेडियम में खेले जाने वाला यह मुकाबला पांचवां होगा। ऑनलाइन टिकट बिक्री की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। स्टूडेंट कंसेशन और स्पेशली एबल्ड के लिए भी टिकट अभी घोषित नहीं किए गए हैं। इसकी घोषणा MPCA जल्दी ही करेगा।

साउथ पवैलियन की टिकट 12,500 रुपए
MPCA के अनुसार साउथ पवैलियन लोअर लाइव हॉस्पिटैलिटी की टिकट 6500, साउथ पवैलियन लोअर 12,500, साउथ पवैलियन फर्स्ट फ्लोर 8500, साउथ पवैलियन फर्स्ट फ्लोर फूड बॉक्स हॉस्पिटैलिटी 11,000 और साउथ पवैलियन सेकंड फ्लोर की टिकट 5500 रुपए होगी।

ईस्ट गैलरी ग्राउंड फ्लोर 1000 रुपए
ईस्ट गैलरी ग्राउंड फ्लोर की टिकट 1000 रुपए, ईस्ट गैलरी फर्स्ट फ्लोर प्रीमियम 1700, ईस्ट गैलरी फर्स्ट फ्लोर रेगुलर 1400, ईस्ट गैलरी सेकंड फ्लोर 1250, वेस्ट गैलरी ग्राउंड फ्लोर 1100, वेस्ट गैलरी फर्स्ट फ्लोर प्रीमियम 1800, वेस्ट गैलरी फर्स्ट फ्लोर 1500 और वेस्ट गैलरी सेकंड फ्लोर की टिकट 1350 रुपए की होगी। एक व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा सिंगल या मिक्स कैटेगरी के 4 टिकट बुक करा सकता है।

Share