| | |

इंदौर में डिलीवरी बॉय से लूट: शराबी पिता-पुत्र ने चाकू की नोक पर छिना सामान; घर के अंदर बंद कर पीटा

इंदौर। नंदबाग स्थित एकता नगर में शनिवार देर रात 11 बजे अपना काम निपटाकर घर लौट रहे डिलीवरी मैन के साथ दो शराबियों ने बदसलूकी करते हुए उसके साथ मारपीट की। मारपीट की पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित क्षेत्र में चॉकलेट और क्रीम रोल बेचने का काम करता हैं।

कालोनी के रहवासियों ने बताया की डिलेवरी मेन रात को वापस अपने घर लौट रहे था, इसी दौरान रास्ते में लाल टी-शर्ट और सफेद शर्ट पहने दो शराबी युवकों ने नशे में उससे मारपीट की। शुरुआत में युवकों ने डिलीवरी मेन से खाने के लिए सामान मांगा। डिलेवरी मैन ने दोनों शराबियों को खाने का सामान दे दिया।

इसके बाद दोनों युवक उसके साथ गाली-गलौज करने लगे और जबरन पैसे छीनने की कोशिश करने लगे। CCTV कैमरा देखकर युवकों ने डर के मारे पैसे वापस लौटा दिए। साथ ही दादागिरी करते हुए चॉकलेट का पूरा डिब्बा छीनकर वहां से चले गए।

आरोपी बोला- ‘चाकू से मार दूंगा’  
रहवासियों ने बताया की आरोपियों ने डिलेवरी मैन को चाकू से गोदने की धमकियां देते हुए कहा की ‘तू जानता नहीं है मैं कौन हूँ’। डिलेवरी मैन हाथ जोड़कर उनसे माफी मांगता रहा, लेकिन शराबियों ने डिलेवरी मैन के साथ बार-बार मारपीट कर उसको धमकियां दी।

घर में घुसकर भी की मारपीट, मोहल्ले वालों को दी दूर रहने की चेतावनी
हंगामा बढ़ता देख जब गली और मोहल्ले के लोग बीच-बचाव के लिए बाहर आए तो उन्हे भी धामकाया। शराबियों ने कहा- “तुम अंदर जाओ, यह तुम्हारा काम नहीं है।” इसके बाद डिलेवरी मैन खुद को बचाने के लिए चुपचाप अपने घर के अंदर चला गया। उसके बाद आरोपी डिलेवरी मैन के घर के अंदर घुस गए और वहां भी उसके साथ मारपीट की।

घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपियों की दबंगई और पीड़ित बुजुर्ग की बेबसी साफ दिखाई दे रही है। क्षेत्रवासियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और वह पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Share