बिहार विधानसभा चुनाव: आज अमित शाह करेंगे चुनावी तैयारियों पर चर्चा

नई दिल्ली, 18 सितंबर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज पटना पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।
गृह मंत्री शाह आज पार्टी नेताओं के साथ आगामी बिहार विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर अहम बैठक करेंगे। वे रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन और बेगूसराय में आयोजित क्षेत्रीय बैठकों में भी शामिल होंगे। इसके अलावा वे शाहाबाद, मगध, पटना, मुंगेर, नालंदा और बेगूसराय क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

बता दें कि बिहार में अगले महीने विधानसभा चुनाव की घोषणा होने की संभावना है। इस समय राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है। आगामी चुनाव में एनडीए का सीधा मुकाबला विपक्षी दलों से होगा।






