| | |

UCC पर उमंग सिंघार का बड़ा बयान: बोले 2028 में सरकार बनी तो खत्म करेंगे कानून; भोपाल में कार्यक्रम के दौरान साधा निशाना

भोपाल। समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 2028 में कांग्रेस की सरकार बनने पर UCC को खत्म किया जाएगा। उन्होंने इसे काला कानून भी बताया। सिंघार ने यह बयान शनिवार शाम भोपाल में विधायक आरिफ मसूद की ओर से आयोजित जंगे आजादी और उलेमा की कुर्बानी कार्यक्रम में भाषण के दौरान दिया।

UCC को लेकर सरकार पर निशाना
कार्यक्रम में भाषण देते हुए उमंग सिंघार ने UCC का विरोध किया। उन्होंने कहा कि अगर 2028 में कांग्रेस की सरकार बनती है तो इस कानून को खत्म कर दिया जाएगा। उनका यह बयान सामने आने के बाद UCC को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा सकती है। फिलहाल कार्यक्रम में दिए गए बयान का वीडियो भी चर्चा में है।

Share