| |

धार में बिजली तेल-एल्युमिनियम तार चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार: 240 लीटर बिजली तेल बरामद; 6 कैंपर वाहन जब्त:

धार। सादलपुर थाना पुलिस ने बिजली तेल और एल्युमिनियम तार चोरी के मामले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी का सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल 6 कैंपर वाहन भी जब्त किए हैं।

जब्त सामान और वाहनों की कीमत 3 लाख 10 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त को जयचन्द निवासी भिलेवानी, बालाघाट ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

240 लीटर बिजली तेल बरामद
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कार्रवाई की। 6 कैंपर वाहनों से करीब 240 लीटर बिजली तेल बरामद हुआ। प्रत्येक कैंपर में करीब 40 लीटर तेल रखा था। इसके अलावा करीब 1 से 2 क्विंटल कटे-फटे एल्युमिनियम तार भी मिले। पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल सभी 6 कैंपर वाहन जब्त कर लिए।

तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस ने जितेन्द्र 29 पिता विक्रम सिंह मकवाना को गिरफ्तार किया है। वह गोदिया, थाना चिंतामण, उज्जैन का रहने वाला है। दूसरा आरोपी कृष्णा 24 पिता राधेश्याम भाटी है। वह इन्द्रलोक नगर, थाना औद्योगिक नगर, रतलाम का निवासी है।

तीसरा आरोपी सोनू 22 पिता कन्हैयालाल है। वह एवरिया, थाना बिलपांक, जिला रतलाम का रहने वाला है। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में चोरी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। उनके ठिकानों का भी पता लगाया जा रहा है।

पुलिस टीम की रही भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण ठाकरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सहायक उप निरीक्षक राकेश मौर्य भी टीम में शामिल रहे। प्रधान आरक्षक राहुल मीणा और आरक्षक शैलेन्द्र विश्वकर्मा ने भी कार्रवाई में सहयोग किया।

Share