| |

मूसाखेड़ी में जन विश्वास शिविर: मंत्री, महापौर और विधायक ने लोगों से किया सीधा संवाद; मौके पर सुनीं समस्याएं

इंदौर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शनिवार को मूसाखेड़ी में जन विश्वास शिविर लगाया गया। शिविर में मंत्री, महापौर, विधायक और अधिकारी सीधे लोगों के बीच पहुंचे। उन्होंने रहवासियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके निराकरण के निर्देश दिए।शिविर से पहले अधिकारियों ने आजाद नगर स्थित संजीवनी क्लिनिक का भी निरीक्षण किया। यहां स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।

विधायक बोले- नए लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ेंगे
विधायक महेंद्र हार्डिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र-5 के चार-पांच वार्डों में जन विश्वास शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में लोगों की समस्याएं सीधे सुनकर उनका समाधान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे लोगों से संवाद किया जा रहा है। साथ ही ऐसे लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है, जो योजनाओं के लिए पात्र हैं लेकिन अभी तक उनका लाभ नहीं ले पाए हैं। ऐसे नए लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

विधायक ने कलेक्टर और निगम कमिश्नर को दिया आवेदन
शिविर के दौरान विधायक महेंद्र हार्डिया ने क्षेत्र की एक समस्या को लेकर कलेक्टर और नगर निगम कमिश्नर को आवेदन भी दिया। उन्होंने अधिकारियों से समस्या का जल्द निराकरण करने की बात कही।

Share