| | | |

पलासिया में XUV चालक ने एक्टिवा को मारी टक्कर: विरोध करने पर तीन लोगों ने एक्टिवा चालक से की मारपीट; जान से मारने की धमकी

इंदौर। पलासिया इलाके में XUV 700 चालक ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। इसका विरोध करने पर तीन लोगों ने एक्टिवा चालक के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पलासिया पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सही तरीके से वाहन चलाने की बात पर विवाद
चंद्रभान यादव एक्टिवा से जा रहे थे। इसी दौरान XUV 700 ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। चंद्रभान ने वाहन सही तरीके से चलाने की बात कही। इस पर विवाद हो गया। आरोप है कि कुणाल शाह, विवेक यादव और अजय अग्रवाल ने चंद्रभान के साथ मारपीट शुरू कर दी। तीनों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें धमकी भी दी।

कार जब्त, पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। गलत तरीके से वाहन खड़ा करने और लापरवाही से वाहन चलाने को लेकर भी कार्रवाई की गई है। सार्वजनिक स्थान पर लोकशांति भंग करने के मामले में भी पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई XUV 700 कार क्रमांक MP09DQ1551 को जब्त कर लिया है।

 

Share