मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खजराना गणेश मंदिर के दर्शन किए एवं रक्तदान शिविर का अवलोकन किया

माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनता के कल्याण की कामना की।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित रक्तदान शिविर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने रक्तदाताओं से संवाद किया और उन्हें प्रोत्साहित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि –
“रक्तदान को महादान कहा जाता है। एक यूनिट रक्त से कई जीवन बचाए जा सकते हैं। समाज के प्रत्येक नागरिक को इस पुनीत कार्य में सहयोग करना चाहिए।”

इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और नागरिकगण उपस्थित रहे।

Share

Similar Posts