| | |

राऊ-खलघाट फोरलेन पर कंटेनर 30 फीट गहरी खाई में गिरा: ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा; ड्राइवर की मौत

धामनोद। राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट की नई सड़क पर ब्रेक फेल होने से कंटेनर रेलिंग तोड़ते हुए 30 फीट गहरी खाई में गिर गया। कंटेनर तेज रफ्तार में इंदौर आ रहा था। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, ट्राला क्रमांक MH 43 Y 8977 इंदौर की ओर से आ रहा था। इसी दौरान अचानक उसके ब्रेक फेल हो गए। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कंटेनर रेलिंग तोड़कर खाई में जा गिरा।

उत्तर प्रदेश का है ड्राइवर 
मृतक चालक की पहचान रोहित वर्मा (पिता लाडली प्रसाद वर्मा), निवासी छोटा बुटेला, जिला बहराइच, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।हादसे की सूचना मिलते ही काकड़दा पुलिस और टोल कर्मचारी मौके पर पहुंचे। टीम ने काफी मशक्कत के बाद चालक को खाई से बाहर निकाला।

परिजनों के आने के बाद होगा पोस्टमार्टम
रेस्क्यू के बाद ड्राइवर को टोल एंबुलेंस से धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Share