| | |

मध्यप्रदेश में डिजिटल होगी केस डायरी: पुलिस मुख्यालय ने दिए निर्देश; कोर्ट तक पहुंचाना होगा आसान 

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस में अब केस डायरी और जांच से जुड़े दस्तावेजों को डिजिटल तरीके से सुरक्षित रखने और अदालत में उपलब्ध कराने की व्यवस्था लागू की जा रही है।

पुलिस मुख्यालय भोपाल की ओर से सभी पुलिस अधिकारियों और जांच इकाइयों को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। यह व्यवस्था संवैधानिक न्यायालय के आदेश के पालन में लागू की जा रही है।

ई-साक्ष्य पोर्टल पर डिजिटली सेव होंगे 
नई व्यवस्था के तहत जांच और इन्वेस्टगैशन से जुड़े दस्तावेजों को CCTNS और ई-साक्ष्य पोर्टल पर डिजिटल रूप में सेव किया जाएगा। अदालत को केस डायरी देने की प्रक्रिया भी डिजिटल की जाएगी। कोर्ट या महाधिवक्ता कार्यालय के मांगने पर हार्ड कॉपी भी देनी होगी।

प्रमाणित कॉपी भी रखनी होगी

निर्देशों के मुताबिक थाना प्रभारी या जांच अधिकारी को CCTNS पोर्टल पर उपलब्ध संबंधित रिकॉर्ड का प्रिंटआउट निकालकर देना  होगा। अभिलेखों की प्रमाणित प्रति सुरक्षित PDF के रूप में हार्ड डिस्क में रखने की व्यवस्था भी की जाएगी। प्रिंटआउट या सॉफ्ट कॉपी पर ‘CCTNS पोर्टल से प्रमाणित प्रति’ अंकित करना होगा। इसके साथ जांच अधिकारी के साइन और सील लगाना भी अनिवार्य रहेगा।

अदालत में दस्तावेज उपलब्ध कराने की प्रक्रिया होगी आसान

डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होने से केस डायरी और जांच से जुड़े दस्तावेजों को सुरक्षित रखना और जरूरत पड़ने पर अदालत तक पहुंचाना आसान होगा। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी निर्देशों में रिकॉर्ड के डिजिटल मेनटेनेंस के साथ-साथ आवश्यकता होने पर हार्ड ओपी देने की प्रक्रिया भी स्पष्ट की गई है।

Share