कृति सेनन के राखी विज्ञापन पर विवाद: GIVA ने हटाया ऐड; राहुल गांधी ने किया था समर्थन

नई दिल्ली। एक्ट्रेस कृति सेनन का रक्षाबंधन से जुड़ा विज्ञापन विवाद के बाद हटा दिया गया है। ज्वेलरी ब्रांड GIVA ने विज्ञापन हटाने की जानकारी दी। ऐड में कृति को अलग अंदाज के कपड़ों में राखी का त्योहार मनाते दिखाया गया था। इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी।
GIVA ने कहा कि विज्ञापन का मकसद लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। ब्रांड ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करते हुए इसे सभी प्लेटफॉर्म से हटाने का फैसला किया।

राहुल गांधी ने किया था कृति का समर्थन
विवाद के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कृति सेनन का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि महिलाओं के कपड़ों और उनकी जीवनशैली को लेकर ऑनलाइन पहरेदारी नहीं होनी चाहिए।
राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- “महिला क्या पहनती है, क्या करती है और कहां जाती है, यह उसकी अपनी पसंद है। अपनी आजादी का इस्तेमाल करने पर महिलाओं को ट्रोल करना बंद कीजिए ।”

कंगना ने भी जताई थी आपत्ति
विज्ञापन को लेकर एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने भी सवाल उठाए थे। उन्होंने कृति के कपड़ों को लेकर विज्ञापन की आलोचना की थी। कंगना रनौत ने विज्ञापन पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि “ कोई बहन अपने भाई को बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों बांधेंगी?
कृति ने पेट डॉग को बांधी थी राखी
कृति ने बताया था कि राखी उनके लिए प्यार और सुरक्षा का त्योहार है। वह अपनी बहन नूपुर सेनन के साथ-साथ अपने पेट डॉग्स को भी परिवार का हिस्सा मानती हैं और उन्हें भी राखी बांधती हैं।