पीएम मोदी और अमित शाह ने सीएम धामी से की बातचीत, हरसंभव मदद का भरोसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर अतिवृष्टि की स्थिति की जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। सीएम धामी ने दोनों नेताओं का आभार जताया और कहा कि राज्य में राहत-बचाव कार्य तेज़ी से संचालित हो रहे हैं। देहरादून सहित प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन और SDRF पूरी तत्परता से जुटे हैं।






