सीबीएसई वेस्ट जोन स्केटिंग: रूही बेद ने जीता स्वर्ण और रजत; राष्ट्रीय स्पर्धा में बनाई जगह

इंदौर। जयपुर में आयोजित सीबीएसई वेस्ट जोन स्केटिंग प्रतियोगिता में द एमराल्ड हाइट्स वर्ल्ड स्कूल की छात्रा रूही बेद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और रजत पदक जीते। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की सीबीएसई स्केटिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई भी किया।
सीबीएसई वेस्ट जोन प्रतियोगिता में 300 मीटर टाइम ट्रायल्स में स्वर्ण, 500 मीटर रिंक रेस में जीता रजत
300 मीटर टाइम ट्रायल्स में जीता स्वर्ण
रूही ने 300 मीटर टाइम ट्रायल्स में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं 500 मीटर रिंक रेस में दमदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया।
दोनों स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन के साथ रूही ने राष्ट्रीय स्तर की सीबीएसई स्केटिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया। प्रतियोगिता में उन्होंने अपनी तेज गति, तकनीक और खेल कौशल का प्रभावी प्रदर्शन किया।
स्कूल प्रबंधन ने दी बधाई
रूही की इस उपलब्धि पर उनके कोच राकेश मेडा, करिश्मा पाटिल, स्कूल संचालक मुक्तेश सिंह, निदेशक सिद्धार्थ सिंह, प्राचार्या निशा अहमद एवं खेल अधिकारी संजय मिश्रा ने शुभकामनाएं दीं।