| |

इंदौर में पुलिस का नाइट चेकिंग अभियान: 1218 से ज्यादा बदमाशों की जांच; 524 पर कार्रवाई

इंदौर। शहर में अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए इंदौर पुलिस ने शनिवार रात चेकिंग और पेट्रोलिंग अभियान चलाया। 1218 से ज्यादा गुंडे-बदमाशों को चेक किया।

पुलिस टीमों ने हॉट स्पॉट, मल्टियों, शेडो एरिया और संवेदनशील इलाकों में पैदल भ्रमण और बाइक पेट्रोलिंग की। विभिन्न मामलों में 524 लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस ने 275 वारंट चेक किए। इनमें 85 स्थाई वारंट, 76 गिरफ्तारी वारंट और 114 जमानती वारंट शामिल हैं। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 147 लोगों पर कार्रवाई हुई।

ड्रोन से करी निगरानी 
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में 22 और 23 अगस्तको चारों जोन में सरप्राइज चेकिंग और पेट्रोलिंग की गई। पुलिस टीमों ने हॉट स्पॉट, मल्टियों, शेडो एरिया और संवेदनशील इलाकों में पैदल भ्रमण और बाइक पेट्रोलिंग की। ड्रोन के जरिए भी कई इलाकों में निगरानी रखी गई।

147 वाहन चालकों पर कार्रवाई 
अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में वांछित 275 वारंट तामील कराए गए। इनमें 85 स्थाई वारंट, 76 गिरफ्तारी वारंट और 114 जमानती वारंट शामिल हैं। वहीं शराब पीकर वाहन चलाने वाले 147 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई।

75 बदमाशों पर कार्रवाई  
सार्वजनिक स्थानों पर अवैध शराब पीने वालों के खिलाफ 24 प्रकरण दर्ज किए गए। अवैध मादक पदार्थों के सेवन के मामले में 3 प्रकरणों में कार्रवाई हुई। इसके अलावा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत 75 बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस ने कार्रवाई की ।

अपराध से दूर रहने की हिदायत दी
पुलिस ने अभियान के दौरान 210 गुंडे-बदमाश, 86 चाकूबाज, 73 नकबजन, 30 लूट के आरोपी, 130 निगरानी बदमाश और 36 जिलाबदर बदमाशों सहित 565 से ज्यादा लोगों को चेक किया। उन्हें अपराध से दूर रहने की सख्त हिदायत दी।

अपराधियों से डोजियर भरवाए
सक्रिय और आदतन अपराधियों को थानों पर बुलाकर डोजियर भरवाए गए। उन्हें रेड और यलो नोटिस जारी कर दोबारा अपराध करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के साथ ही ब्लैक फिल्म, हूटर और मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की गई।

Share