| |

इंदौर में बिना लाइसेंस चल रही बिरयानी की दुकान: मसालों में मिलाते है रंग; अजीनोमोटो का करते है उपयोग

इंदौर। खाद्य विभाग की टीम ने भोलाराम उस्ताद मार्ग स्थित मीरा गार्डन के पास बिरयानी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश और एक शिकायत के आधार पर की गई।

निरीक्षण के दौरान मौके पर वेज बिरयानी, इडली-सांभर और उपमा बनाया और बेचा जा रहा था। सर्वानंद नगर स्थित परिसर में खाद्य सामग्री तैयार कर अलग-अलग आउटलेट और खंडवा रोड सहित अन्य जगहों पर भेजी जा रही थी। दोनों जगह का फूड लाइसेन्स भी नहीं था। मौके पर पानी की जांच रिपोर्ट और पेस्ट कंट्रोल रिपोर्ट भी नहीं दी गई।

वेज बिरयानी का नमूना जांच के लिए लिया
प्रारंभिक जांच मैजिक बॉक्स के माध्यम से की गई। जिसमें मिर्च पाउडर और सौंफ में रंग मिलाए जाने की आशंका के आधार पर इनके नमूने लिए गए। साथ ही वेज बिरयानी का भी नमूना जांच के लिए लिया गया।

रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई  
निरीक्षण के दौरान बिरयानी में अजीनोमोटो के उपयोग की बात भी सामने आई। खाद्य विभाग द्वारा लिए गए नमूनों को जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share