सड़क हादसे में मैकेनिकल इंजीनियर की मौत: यूपी से एक महीने पहले ही आए थे इंदौर; काम पर जाते समय बाइक ने मारी टक्कर

इंदौर। सड़क हादसे में घायल 50 वर्षीय मैकेनिकल इंजीनियर की गुरुवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। दो दिन पहले घर से काम के लिए निकलते समय उन्हें एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में परिजन उन्हें एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत तोड़ दिया।
मृतक की पहचान शैलेष (50) पुत्र रामदेव कुशवाह, निवासी धरमपुरी के रूप में हुई है। वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। 17 अगस्त को बाइक की टक्कर के बाद उन्हें एंबुलेंस से एमवाय अस्पताल लाया गया था।
एक महीने पहले ही इंदौर आए थे
मृतक के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि शैलेष पहले वडोदरा की डीएनएस कंपनी में काम करते थे। करीब एक महीने पहले ही उनकी नौकरी डब्ल्यूआरके कंपनी में लगी थी, जिसके बाद वे इंदौर आ गए थे। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी हैं। मौत के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए उत्तर प्रदेश ले जाएंगे।
बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने हादसे को लेकर बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी बाइक चालक की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।