|

बैडमिंटन स्पर्धा: स्वस्ति ने काश्वी को हराया; हर्षवर्धन ने भी सेमीफाइनल में बनाई जगह

इंदौर। सातवीं वरीयता प्राप्त स्वस्ति रावल ने दूसरी वरीयता प्राप्त काश्वी कुशवाह को 15-4, 15-11 से हराकर उलटफेर किया और रेसीडेंसी क्लब में खेली जा रही आईआरसी ट्रॉफी ओपन मिनी एवं सब जूनियर इंदौर जिला रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालिका अंडर-9 एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

शीर्ष वरीयता प्राप्त आरव कश्यप ने तेजस्व भट्ट को 15-2, 15-2 से हराकर बालक वर्ग के अंतिम चार में जगह बनाई। इंदौर जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के तीसरे दिन सभी आयु वर्गों के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए।

अंडर-9 में स्वस्ति का उलटफेर
बालक अंडर-9 एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त सुचये देव ने शार्विल दुबे को 15-6, 15-4 से, तीसरी वरीयता प्राप्त रेयांश जैन ने छठी वरीयता प्राप्त निहित मटलानी को 15-6, 15-10 से और चौथी वरीयता प्राप्त अव्युक्त गुलहाटी ने रोहन धिन्डवाल को 15-8, 15-6 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

बालिका वर्ग में स्वस्ति रावल ने काश्वी कुशवाह को हराकर उलटफेर किया। तीसरी वरीयता प्राप्त के. थ्रिशिका ने विदुषी झा को 15-6, 15-7 से, चौथी वरीयता प्राप्त यशी भूमरकर ने पांचवीं वरीयता प्राप्त आनंदिनी मोहता को 15-11, 16-14 से तथा शीर्ष वरीयता प्राप्त मिशिता शर्मा ने सान्वी पाटिल को 15-2, 15-9 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।

अंडर-11 में हर्षवर्धन और अद्वैत आगे
बालक अंडर-11 एकल वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त हर्षवर्धन सिंह ने सातवीं वरीयता प्राप्त जसराज सिंह को 15-11, 15-6 से तथा छठी वरीयता प्राप्त निश्चय कुशवाह ने चौथी वरीयता प्राप्त रेवांश कटारे को 15-10, 15-9 से हराया। चौथी वरीयता प्राप्त रक्षित यादव ने पांचवीं वरीयता प्राप्त प्रणम्य तारे को 15-13, 15-12 से शिकस्त दी। शीर्ष वरीयता प्राप्त अद्वैत परिदार ने आठवीं वरीयता प्राप्त मानविक कटियार को 15-4, 15-4 से आसानी से मात दी।

बालिका अंडर-11 वर्ग में निया तेहलानी, यर्निका चौरे, आरोही गोयल और इशमान सलूजा ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

टॉप सीड हर्ष की संघर्षपूर्ण जीत
बालक अंडर-13 एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त हर्ष वर्धन ने नौवीं वरीयता प्राप्त खुश ओसवाल को तीन गेम तक चले मुकाबले में 16-14, 13-15, 15-12 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अन्य मुकाबलों में अद्वैत पटिदार, समग्र जैन और विराज शर्मा ने जीत दर्ज कर अंतिम चार में जगह बनाई। बालिका अंडर-13 वर्ग में अद्विका रघुवंशी, आरिषा जैसवाल, गिरिजा जाधव और ओमिषा मेहता ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

बालक अंडर-15 एकल वर्ग में अद्वैत पटिदार (7) ने हृदां दावड़ (2) को 15-10, 15-10 से तथा प्रवर ओसवाल ने तीसरी वरीयता प्राप्त अवनिश नेकीये को 15-7, 15-10 से हराया। समग्र जैन ने अवध सिंघल को 2-0 से तथा शीर्ष वरीयता प्राप्त आरव राज ने आठवीं वरीयता प्राप्त अध्यांश जैन को 2-0 से मात दी।

न्यायमूर्ति ने किया प्रतियोगिता का अवलोकन
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति हिमांशु जोशी ने प्रतियोगिता का अवलोकन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर इंदौर जिला बैडमिंटन संघ के मानद सचिव आर.पी. सिंह नैयर, श्वेतांक वर्मा, पराग गुप्ता, शेखर तिवारी, सुधांशु व्यास और मनीष त्रिवेदी मौजूद थे।

Share