| |

शव रखकर डिप्टी CM का काफिला रोका: रीवा-बनारस हाईवे किया जाम; 9 अगस्त से लापता था युवक

रीवा। मनगवां थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क किनारे एक युवक का शव मिला। युवक की पहचान 9 अगस्त से लापता बताए जा रहे युवक के रूप में हुई। शव मिलने के बाद परिजनों ने रीवा-बनारस हाईवे पर चक्काजाम कर दिया।

इसी दौरान रीवा से मनगवां की ओर जा रहे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के काफिले को भी परिजनों ने रोक लिया। डिप्टी सीएम मौके पर रुके और करीब आधे घंटे तक परिजनों की बात सुनकर जांच और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

8 दिन से लापता था युवक
युवक के लापता होने की रिपोर्ट 9 अगस्त को मनगवां थाने में दर्ज कराई गई थी। करीब आठ दिन बाद सोमवार को उसका शव सड़क किनारे मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और आक्रोश जताया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए SDO, तहसीलदार और थाना प्रभारी समेत पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। SFL टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।

रीवा-बनारस हाईवे पर किया चक्काजाम
शव मिलने के बाद परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर रीवा-बनारस राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के कारण हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।

परिजनों का कहना था कि युवक की मौत की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि मामले में कोई दोषी है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

डिप्टी CM का काफिला रोककर मांगा न्याय
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के काफिले को रोककर परिजनों ने अपनी शिकायतें रखीं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। डिप्टी सीएम ने करीब आधे घंटे तक उनकी बात सुनी और जांच कराने के साथ दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह
डिप्टी सीएम के आश्वासन के बाद पुलिस और प्रशासन ने परिजनों से बातचीत कर स्थिति सामान्य कराने के प्रयास शुरू किए।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह हादसा है या इसके पीछे किसी आपराधिक साजिश है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

Share