| | | |

इंदौर में चरित्र शंका में पत्नी की चाकू गोदकर हत्या: फिर 2 बच्चों को तालाब में फेंका; 8 साल के मासूम ने बचाई जान

इंदौर। कनाड़िया थाना क्षेत्र स्थित झलारिया गांव में पति ने चरित्र शंका में पत्नी पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी अपनी 11 साल की बेटी और 8 साल के बेटे को लेकर हिंगोनिया तालाब लेकर पहुंचा और दोनों को गहरे पानी में फेंक कर उनकी भी हत्या कर दी।

तालाब में फेंके जाने के बाद 8 साल के बेटे ने उसने पिता के सामने पानी में मरने का नाटक किया, जैसे ही पिता वहां से चला गया, मासूम तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया। बच्चे के तालाब से बाहर आते ही इस घटना का खुलासा हुआ और ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

तालाब से बच्ची का शव बरामद, आरोपी से पूछताछ जारी
घटना की सूचना मिलते ही कनाड़िया पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। तुरंत SDERF की रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। घंटों चले सर्च ऑपरेशन के बाद टीम ने 11 साल की बच्ची को तालाब से बाहर निकाला। बच्ची को बाहर निकाल जब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

आरोपी रात में भागने की तैयारी में था
पुलिस के मुताबिक आरोपी सुनील रात में भागने की तैयारी में था। पुलिस की टीम उसके घर पहुंची तो वह वहां नहीं मिला। उसे पकड़ने के लिए टीम बनाई गई। तलाश के दौरान वह इलाके में घूमता मिला, जिसके बाद पुलिस ने उसे पहचानकर हिरासत में ले लिया।

Share