| |

रीवा कांवड यात्रा में शामिल हुए डिप्टी सीएम: भगवा कुर्ता पहने, हाथ में कांवड लेकर चले राजेंद्र शुक्ला; पूर्व निगम अध्यक्ष ने किया आयोजन

रीवा। सावन के पावन महीने में सुबह 10 बजे विश्वकर्मा घाट से विशाल कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में डिप्टी सी.एम. राजेंद्र शुक्ला भी शामिल हुए। यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु आए। कावड़ियों ने विश्वकर्मा घाट से जल भरकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यात्रा निकाली और पचमठा आश्रम पहुंचकर भगवान शिव को जल अर्पित किया।

भगवा पहन कर शामिल हुए 
विशाल कावड़ यात्रा में डिप्टी सी.एम. राजेंद्र शुक्ला सनातन रूप में भगवा पहन कर मौजूद रहे। हजारों की भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात व्यवस्था को भी संभालने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया।

2025 में पहली बार निकाली थी यात्रा 
वर्ष 2025 में पहली बार नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष सतीश सोनी द्वारा विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया था। इसी क्रम में वर्ष 2026 में आज दूसरी बार विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। सावन के मौके पर निकली इस भव्य कावड़ यात्रा से पूरे शहर में शिवमय माहौल नजर आया।

Share