| | |

बाबा महाकाल को चढ़े डेढ़ करोड़ के लड्डू: 122 क्विंटल से ज्यादा प्रसाद बिका; 15 अगस्त को पहुंचे थे 7 लाख श्रद्धालु

उज्जैन। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। देशभर से उज्जैन पहुंचे 6 लाख 57 हजार 218 श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। स्वतंत्रता दिवस और सावन के धार्मिक माहौल के बीच मंदिर परिसर और दर्शन मार्गों पर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही।

मंदिर प्रबंध समिति के अनुसार, 15 अगस्त को कुल 6,57,218 श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने 122 क्विंटल लड्डू खरीदे। इससे लड्डू की बिक्री का नया रिकॉर्ड बना है।


1 दिन में 6.50 से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया के अनुसार, 30 जुलाई से शुरू हुए श्रावण मास में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। 15 अगस्त को सिर्फ एक दिन में 1 दिन में 6 लाख 57 हज़ार 218 भक्त बाबा महाकाल के दर्शन करे।  वहीं, शीघ्र दर्शन सुविधा और काउंटर टिकट के माध्यम का भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में लाभ उठाया।

1 दिन का नया रिकॉर्ड
फलवाड़िया ने बताया कि, श्रावण मास में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़ का असर महाकाल मंदिर की लड्डू प्रसादी की बिक्री पर भी  नजर आ रहा है। मंदिर में 15 अगस्त को देशभर से आए 6,57,218 श्रद्धालुओं ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद के रूप में 122.165 क्विंटल लड्डू खरीदे गए। इससे मंदिर प्रबंध समिति को ₹54,69,800 की आय प्राप्त हुई।

टिकट से 1 करोड़ से ज्यादा की राशि
ऑनलाइन टिकट के माध्यम से 27,953 श्रद्धालुओं से ₹69,88,250 तथा काउंटर टिकट के माध्यम से 15,200 श्रद्धालुओं से ₹38,00,000 की राशि प्राप्त हुई। इस प्रकार ऑनलाइन एवं काउंटर टिकट से कुल ₹1,07,88,250 की आय हुई। मंदिर प्रबंध समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम दर्शन एवं व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं निरंतर की जा रही हैं।

Share