गोलू समर्थक के बिगड़े बोल: नेताओं को बताया गधा तो महापौर पार्षदों को कहा निकम्मा और भ्रष्ट; कहा- इनको सिर्फ पैसा कमाना है

इंदौर। सड़कों की बिगड़ी हालत को लेकर गोलू समर्थक आशुतोष ने एक वीडियो जारी कर महापौर और पार्षदों के काम पर सवाल उठाया है।
60 फीट रोड पर गिरकर चोटिल होने के बाद उन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसमें वो न सिर्फ सड़कों की बुरी हालत पर सवाल उठा रहे है बल्कि महापौर और पार्षदों से सवाल पूछते भी नजर आ रहे है कि आखिर वो कब अपनी जिमीदारी समझेंगे।
वीडियो में आशुतोष बोल रहे है- मैं यह रोडों की जो स्थिति मैं बताता हूँ न, कि रोड ऐसी है-वैसी है। तब कई लोग मुझे बोलते हैं, कई गधे नेता मेरे पास आते हैं। फिर बोलते है कि तुझे क्या करना। यह देखो, आज यह हुआ है… 60 फीट रोड, वल्लभ नगर पानी की टंकी के सामने मेरी गाड़ी अपने आप स्लिप हुई है।

गड्ढे की वजह से हुआ हादसा
गाड़ी से गिरने मे मेरी कोई गलती नहीं है। वहां रोड ही ऊंची नीची बनी है। बारिश में जब वो गीली हो जाती है, तो टू-व्हीलर के टायर फिसलते हैं। जब मैं गिरा तो वहां 20 प्रत्यक्षदर्शी मौजूद थे। वह कह रहे थे कि आशुतोष, आप कम स्पीड में भी थे, आपके सामने भी कोई नहीं आया, न ही आपने ब्रेक लगाए। गाड़ी अपने आप स्लिप हुई है।
20 से 30 मीटर तक गाड़ी के साथ रगड़ता हुआ गया
इसके बाद उन्होंने वीडियो में अपनी चोटें दिखाई। गिरने की वजह से उनके चेहरे पर जगह जगह चोट आई थी, खून निकल रहा था। उनका हाथ भी छिल गया था। कपड़ों पर कीचड़ लगा हुआ था। घुटनों पर भी चोट आई थी। आशुतोष ने कहा कि कीचड़ होने की वजह से मैं कम से कम 20 से 30 मीटर तक गाड़ी के साथ रगड़ता हुआ गया।

कुछ दिन पहले गड्ढे में गिरने से हुई महिला की मौत
उन्होंने वीडियो में आगे कहा कि जब मेरे जैसा हट्टा-कट्टा आदमी बारिश में गिर गया और उसे चोट लग गई तो सोचिए कोई और होता तो उसे कितना ज्यादा नुकसान होता। कुछ दिन पहले की ही घटना है- अरबिंदो हॉस्पिटल के पास MR-10 के यहाँ पर कोई महिला जो है, गड्ढे में गिरने से मर गई है।
इनको ना जनता की सुध है न ही उनकी सुविधा की
लेकिन फिर भी यह जो निकम्मे महापौर हैं और गधे पार्षद हैं… गधे पार्षद बोलूँगा कि गधे पार्षद हैं, इनको कोई सुध नहीं है जनता की और न ही उनकी सुविधा की और न ही उनकी सुरक्षा की!
सिर्फ हिंदू-मुस्लिम के नाम पर वोट देते जाओ
इनको सिर्फ पैसा कमाना है, सिर्फ भ्रष्टाचार करना है, लोगों को कच्चे काम दिखा-दिखा के पैसे भरना है अपनी जेबों में, बस! और जनता बेवकूफ हिंदू-मुस्लिम के नाम पर बस वोट देते जाओ और ऐसे निष्क्रिय पार्षदों को और ऐसे निष्क्रिय महापौरों को जिताते जाओ और भुगतते जाओ!
नेताओं को सबक सिखाओ
जिसके साथ होता है, वो जानता है! आज मुझे चेहरे पर लगी है, तो मेरे को मालूम है कि मेरे को कितनी तकलीफ हो रही है, ठीक है? सोचना-समझना इस बारे में और अभी जागो! इन गधे नेताओं को सबक सिखाओ!”