| |

इंदौर में युवक पर चाकू से हमला: भजन संध्या के बीच में किया वार; CCTV कैमरों से हो रही आरोपियों की पहचान

इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर चार बदमाशों ने चाकू से हमला किया। वारदात खाटू श्याम मंदिर के पास की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है ।

वेटर का काम करता है युवक 
मृतक का नाम तेजसिंह (25) है। वह पास ही में एक रेस्टोरेंट में वेटर का काम करता था। खाटू श्याम मंदिर के पास भजन संध्या चल रही थी। तभी चार अज्ञात बदमाशों ने चाकू से उसपर की वार किए। हमले में युवक घायल हो गया है।

CCTV कैमरों की तलाशी ले रही पुलिस 
पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए SIT का गठन किया गया है। पुलिस फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

आपसी विवाद हो सकता है कारण 
प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस को फिलहाल लूटपाट का एंगल सामने नहीं आया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

Share