इंदौर में अवैध हथियारों का कारोबारी मराठा गिरफ्तार: प्रॉपर्टी और ई-रिक्शा की आड़ में करता था बिजनेस; 17 आपराधिक मामले दर्ज

इंदौर। अवैध हथियारों के कारोबार से जुड़े मराठा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मराठा प्रॉपर्टी और ई-रिक्शा की आड़ में यह काम करता था। उसपर 17 गंभीर अपराध का आरोप भी है। वह हथियार तस्करी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है।
इस मामले में पहले परसराम उर्फ परसिया, सोहेल उर्फ बलबली, गिरफ्तार किया गया था। दोनों के कब्जे से 4 देसी पिस्टल, 4 मैगजीन, 4 जिंदा कारतूस, एक मारुति स्विफ्ट कार और 3 मोबाइल फोन जब्त किए है। जब्त सामान की कीमत 6 लाख रुपए आंकी गई है।
घटना के बाद से आरोपी फरार
मामले की जांच के दौरान पुलिस को संजय मराठा की भूमिका का पता चला था। घटना के बाद से वह फरार था। क्राइम ब्रांच ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी सबूतों के आधार पर उसे गिरफ्तार किया।
पहले भी 17 आपराधिक मामले दर्ज
आरोपी के खिलाफ वर्ष 2005 से 2020 के बीच 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट के अलावा मारपीट, धमकी और अवैध वसूली समेत अन्य धाराओं के केस शामिल हैं। आरोपी आदतन अपराधी है। उसके पुराने रिकॉर्ड को भी जांच में शामिल किया जा रहा है।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
क्राइम ब्रांच यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अवैध हथियार कहां से लाता था । किन लोगों तक उनकी सप्लाई करता था। पूछताछ के आधार पर मामले में जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। -राजेश त्रिपाठी, क्राइम ब्रांच, डीसीपी