| |

मध्य प्रदेश में बस सफर हुआ महंगा: सामान्य बस का किराया ₹2 प्रति किमी हुआ; शुरूआती टिकट ₹10 तय

भोपाल। MP में बस से सफर करने वालों को अब ज्यादा पैसे देने होंगे। सरकार ने बसों का नया किराया तय कर दिया है। अब सामान्य बस में सफर करने पर यात्रियों को ₹2 प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया देना होगा। वहीं बस का न्यूनतम टिकट किराया ₹10 रखा गया है। नई किराया दरें तुरंत लागू कर दी गई हैं।

पुराना किराया खत्म, नई व्यवस्था शुरू
परिवहन विभाग ने बसों के नए किराए का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही साल 2021 में तय किए गए पुराने किराए को खत्म कर दिया गया है। अब प्रदेश में बसों का किराया नई दरों के अनुसार लिया जाएगा।

AC और स्लीपर बसों में भी बढ़ेगा किराया
नई व्यवस्था के तहत अलग-अलग बसों में सामान्य किराए से अतिरिक्त राशि ली जा सकेगी। AC, स्लीपर और डीलक्स बसों में यात्रियों को पहले से ज्यादा किराया देना होगा।

किस बस में कितना बढ़ेगा किराया

  • सामान्य बस: ₹2 प्रति किलोमीटर (न्यूनतम टिकट ₹10)
  • नाइट बस: 10% ज्यादा किराया
  • नॉन AC डीलक्स बस: 25% ज्यादा
  • स्लीपर बस: 40% ज्यादा
  • AC डीलक्स बस: 50% ज्यादा
  • सुपर लग्जरी AC बस: 75% ज्यादा
  • डीलक्स और AC बसों में अलग से नाइट चार्ज नहीं

सरकार ने साफ किया है कि डीलक्स, स्लीपर, AC डीलक्स और सुपर लग्जरी बसों में अलग से रात का चार्ज नहीं लिया जाएगा। वहीं एक्सप्रेस बसों के किराए में भी कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा।

बस यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा असर
नए किराए लागू होने के बाद रोज बस से सफर करने वाले यात्रियों का खर्च बढ़ जाएगा। परिवहन विभाग ने यह फैसला बस संचालन खर्च को देखते हुए लिया है।

Share