| |

CM बोले- शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ नौकरी नहीं: बोले-‘NEP से भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होंगे छात्र’; तकनीक और नवाचार पर सरकार का फोकस

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। इसका उद्देश्य उच्च शिक्षा को आधुनिक, तकनीक आधारित और रोजगारोन्मुख बनाना है।  जिससे छात्र बदलते समय की जरूरतों के अनुसार खुद को तैयार कर सकें।

भोपाल में आयोजित एक दिवसीय शैक्षणिक कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने कहा कि नई तकनीक और कौशल आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों की क्षमता बढ़ेगी। इससे उन्हें देश ही और वैश्विक स्तर पर भी बेहतर अवसर मिलेंगे। उच्च शिक्षा विभाग लगातार नए प्रयोग और सुधार कर रहा है। इन प्रयासों का मकसद छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना और उन्हें रोजगार के लिए जरूरी कौशल से लैस करना है।

शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ नौकरी नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार पाने का माध्यम नहीं है। बेहतर समाज और मजबूत राष्ट्र के निर्माण की नींव भी है। इसलिए सरकार एक बेहतर शिक्षा व्यवस्था बना रही है। इससे विद्यार्थियों अपनी संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों से भी जुड़ेंगे। मूल्यनिष्ठ शिक्षा से युवाओं का पूरा विकास होगा। इससे वह समाज व देश के विकास में योगदान दे सकेंगे।

तकनीक और नवाचार पर सरकार का फोकस
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार उच्च शिक्षा को नई तकनीक, नवाचार और कौशल विकास से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है। शिक्षा व्यवस्था में किए जा रहे सुधारों का उद्देश्य छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना और उन्हें प्रतिस्पर्धी बनाना है।


उच्च शिक्षा का स्तर होगा और मजबूत

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा का स्तर और बेहतर होगा। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, नवाचार आधारित और कौशलपरक शिक्षा मिलेगी। इससे वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना सकेंगे।

Share