| | | |

दतिया उपचुनाव पर विजयवर्गीय बोले- हार तो हार है..हल्के में नहीं ले सकते; गलतियां पर करेंगे चिंतन

इंदौर। उपचुनाव का बहुत महत्व नहीं होता। फिर भी हार…हार होती है। जीत…जीत होती है। प्रदेश अध्यक्ष ने भी कहा है- पार्टी इस परिणाम पर चिंतन करेगी।

ये कहना है एमपी के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का। विजयवर्गीय ने सोमवार देर रात मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा- हार को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

भारतीय जनता पार्टी इस हार की समीक्षा करेगी। इसके कारणों का विश्लेषण करेगी। उपचुनाव का बहुत ज्यादा महत्व नहीं होता, फिर भी हार, हार होती है और जीत, जीत होती है।

पता लगाएंगे कैसे हारे चुनाव
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- चुनाव परिणामों की समीक्षा से पता लगाया जाएगा कि किन कारणों से पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। साथ ही भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए आवश्यक कदम भी उठाए जाएंगे।

कैलाश विजयवर्गीय ने सोमवार देर रात इंदौर में मीडिया से बात की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट पर भी बोले
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रभाव वाले क्षेत्र की सीट पर आए परिणाम को लेकर पूछे गए सवाल पर विजयवर्गीय ने कहा- वे स्वयं वहां चुनाव प्रचार के लिए गए थे। वह काफी हद तक व्यक्ति आधारित सीट थी। वह चुनाव नहीं लड़े, इसलिए वहां परिणाम कुछ अलग रहे। व्यक्ति आधारित सीटों पर इस तरह की परिस्थितियां बन जाती हैं। विजयवर्गीय ने संकेत दिए कि पार्टी सभी पहलुओं पर मंथन कर आगामी चुनावों के लिए रणनीति तैयार करेगी।

Share