बड़वानी में पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को बेल्ट से पीटा: रस्सी से बांधकर हाईवे पर घुमाया; 5 साल से चल रहा था अफेयर

बड़वानी। जिले में एक पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को पकड़कर बेरहमी से पीटा। फिर उन्हें रस्सी से बांधकर गांव और हाईवे पर घुमाया। मामला ठीकरी थाना क्षेत्र के बरूफाटक गांव का है। इस दौरान युवक के कपड़े भी उतरवा दिए गए।
वीडियो हुआ वायरल
पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है। वह भाई और भांजे के साथ महिला के कमरे पर पहुंचा था। वहां दोनों को पकड़कर बेल्ट और ट्यूब से मारपीट की गई। इसके बाद हाथ बांधकर करीब 500 से 700 मीटर तक पैदल घुमाया गया। रास्ते भर लोगों की भीड़ जुटी रही। दोनों का सार्वजनिक रूप से अपमान भी किया।

पति नशे में करता था मारपीट
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और गांव के सरपंच मौके पर पहुंचे। दोनों को आरोपियों के कब्जे से छुड़ाकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने पुलिस को बताया कि पति शराब के नशे में अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। उसने यह भी स्वीकार किया कि पिछले पांच वर्षों से उसका एक रिश्तेदार के साथ प्रेम संबंध था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति, देवर और एक अन्य आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

तीनों आरोपी फरार
हमें जानकारी मिली थी कि गाँव मे एक व्यक्ति ने पत्नी ओट उसके पति के साथ मारपीट की। जानकारी मिलती ही हम मौके पर पहुंचे। दोनों को अस्पताल पहुंचाया। तीनों आरोपी फिलहाल फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।– महेश सुनय्या, एसडीओपी