|

धार की तारा घाटी में एक्सीडेंट: बस की टक्कर से कार ड्राइवर की मौत; हाई स्पीड में थी दोनों गाड़ी

धार। सोमवार को बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। कार में बैठा एक अन्य व्यक्ति घायल है। उसे नजदीकी अस्पाल में भर्ती किया गया है।

घटना तारा घाटी की है। बताया जा रहा है कि कार हाई स्पीड में थी। बस में ओवर सवारी भरे थे। घाटी में सिंगल रोड है। इस दौरान ओवर टेक करते समय बस अनियंत्रित हो गई और कार से टकरा गई।

बस राजगढ़ से कुक्षी की ओर जा रही थी। वहीं कार कुक्षी से राजगढ़ जिले के सुसनेर की ओर जा रही थी। तारा घाटी क्षेत्र में दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

युवक की मौके पर मौत
हादसे में कार में सवार हैदर पिता काई जौहर (20 वर्ष), निवासी कुक्षी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार अली अजगर, निवासी कुक्षी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही रिंगनोद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

Share