| | |

रीवा में डंडा मारकर बुजुर्ग का सिर फोड़ा: परिवार को मारने की धमकी दी; नशे में था आरोपी

रीवा। जिले में बुजुर्ग को डंडे से मारकर उसका सिर फोड़ दिया। घटना सगरा थाना क्षेत्र के बक्छेरा टिकुरा टोला की है। आरोपी ने उनपर लाठी-डंडे से हमला किया। बुजुर्ग के सिर पर गंभीर चोटें आई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में संदीप तिवारी हाथ में डंडा लिए हुए है। वह नशे की हालत में धमकी दे रहा है। घटना रविवार शाम की है। वीडियो सोमवार को सामने आया।

घायल के सिर पर गंभीर चोट
घायल का नाम रामबली तिवारी (75) बताया गया है। उनके पुत्र राजेश तिवारी ने बताया कि वह रीवा में ड्राइवरी का काम करते है। घटना के समय वह घर पर नहीं था। रविवार शाम उनके पिता अपने भाई के घर से लौट रहे थे। तभी संदीप तिवारी ने उन पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में रामबली के सिर पर गंभीर चोट आई है।

सबूतों के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई 
राजेश तिवारी ने संदीप पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मारपीट के बाद परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित परिवार ने सगरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत और वीडियो के साथ मिले सबूत मिले है। इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share