|

वर्दी में लड़खड़ाता दिखा कॉन्स्टेबल: वीडियो हुआ वायरल; कार्रवाई पर पुलिस ने साधी चुप्पी

सीधी। मध्य प्रदेश की पुलिस नशा मुक्ति के लिए अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत लोगों को नशे से दूरी के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, इस अभियान को MP पुलिस का जवान ही दारू के नशे लगा रहा है।

वह नशे में सड़क पर गिरते-पड़ते जा रहा है। उसे इतना भी होश नहीं है कि वह खड़ा हो सके।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग पर सवाल उठ रहे हैं। साथ ही लोग पूछ रहे हैं कि कार्रवाई कब होगी।

सड़क पर नशे की हालत में दिखा कॉन्स्टेबल
सीधी जिले में भी नशे से दूरी को लेकर जोर शोर से अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के अफसर अलग-अलग जगहों पर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे थे। लेकिन इसका उल्टा असर पुलिस विभाग में ही देखने को मिल रहा है। सीधी शहर के सम्राट चौक पर एक कॉन्स्टेबल नशे की हालत में गिरते-पड़ते जा रहा है।

कॉन्स्टेबल का नाम राम प्रसाद रावत
कॉन्स्टेबल पर 235 लिखा हुआ है। पूरा मामला सीधी कोतवाली बाजार क्षेत्र का है।दरअसल, सीधी जिले के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत व्यस्ततम चौराहा सम्राट चौक में वर्दी पहने शराब के नशे में धुत कॉन्स्टेबल 235 राम प्रसाद रावत जमीन पर लड़खड़ाते हुए गिरे पड़े हुए हैं। पूरा इलाके के लोग तमाशा देखते रहे। अभी तक विभाग के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

कार्रवाई होगी या नहीं, इस पर पुलिस विभाग ने कुछ नहीं कहा
इस मामले में पुलिस विभाग के अधिकारियों से संपर्क करना चाहा लेकिन अभी किसी अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पाया है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया के सुर्खियों में बना हुआ है। अब देखना होगा कि विभाग क्या कार्रवाई करता है।

Share