|

झाबुआ में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत: एक पैर कटा सिर में गंभीर चोट; बामनिया रेलवे स्टेशन की घटना

झाबुआ। बामनिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना बुधवार रात 9 बजे की है। युवक पंथ बोराली का रहने वाला था। हादसे में युवक का एक पैर कट गया और सिर में गंभीर चोट आई है।

घटना के बाद स्टेशन क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। गंभीर चोट के कारण युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। 

मृतक अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है, जिनमें दो लड़के और एक लड़की है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।आरपीएफ अधिकारी मयाराम गुर्जर ने बताया कि परिजनों के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। रेलवे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share