गाड़ी रोकने पर ट्रैफिक पुलिस से विवाद: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो, समझाइश देकर छोड़ा

इंदौर। राजवाड़ा क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में चेकिंग के दौरान एक चालक और ट्रैफिक पुलिसकर्मी के बीच बहस होती दिखाई दे रही है।
वाहन रोकने के बाद हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, वाहन रोकने के दौरान दोनों पक्षों के बीच कुछ देर तक विवाद की स्थिति बनी। इसके बाद में पुलिस ने चालक को समझाइश देकर मौके से रवाना कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते पाया जाता है तो नियम के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
अभियान का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि अभियान का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाना और लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करना है। अधिकारियों ने बताया कि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बेहतर व्यवहार, संवाद कौशल और प्रभावी कार्रवाई के लिए नियमित रूप से प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
नागरिकों से अपील- ट्रैफिक नियमों का पालन करें
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और जांच के दौरान पुलिस का सहयोग करें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि राजवाड़ा सहित शहर के प्रमुख चौराहों पर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

सभी के लिए समान है नियम
डीसीपी यातायात राजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि हमारी सभी से रिक्वेस्ट है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करे। यह सभी के लिए एक समान है। यातयात पुलिस को भी यह समझाइश दी जाती है कि सिर्फ चालन न बनाये बल्कि ट्रैफिक को सुचारु रखे। अगर कोई जानबूझकर नियम तोड़ता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करे।