प्रदेश | अन्य न्यूज़ | मध्य प्रदेश | शिक्षा
स्कूली बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर प्रशासन सख्त ; तूफान में क्षमता से अधिक बच्चे मिले तो RTO ने लगाया 5000 हजार जुर्माना
झाबुआ।
कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में जिला परिवहन अधिकारी कृतिका मोहटा व ट्रैफिक पुलिस ने स्कूली वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान एक तूफान वाहन में क्षमता से बच्चे अधिक मिलने पर 5 हजार रुपये का चालान काटा गया, जबकि बिना बीमा के चल रहे एक अन्य वाहन पर 3 हजार का जुर्माना लगा।

कल्याणपुरा स्थित क्रिएटिव कॉन्वेंट स्कूल के ऐसे 5 वाहन जप्त किए गए, जिनमें निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चे ढोए जा रहे थे। RTO मोहटा ने विद्यालय संचालकों को चेतावनी दी कि बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर प्रबंधन पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।