|

VIP प्रोटोकॉल पर वरिष्ठ पत्रकार का सवाल: CM मोहन यादव से संजय सिन्हा की भावुक अपील, एयरपोर्ट व्यवस्था पर उठाए मुद्दे

एक पत्रकार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के VIP प्रोटोकॉल पर सवाल उठाए है। वरिष्ठ पत्रकार संजय सिन्हा ने अपने फेसबुक पर CM डॉ. मोहन यादव पर एक पोस्ट लिखा है, जिसमे उन्होंने जबलपुर एयरपोर्ट पर CM के आगमन पर VIP प्रोटोकॉल का ज़िक्र किया है। सिन्हा ने पोस्ट में बताया की उनकी पत्नी की शाम को दिल्ली की फ्लाइट थी, पर जब वे एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां के हालत कुछ और ही थे।

फेसबुक में पोस्ट में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर एयरपोर्ट पर सभी दूर अफरा-तफरी मची थी। गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई। सिन्हा ने लिखा कि एंट्री गेट पर ही करीब सौ सरकारी गाड़ियां खड़ी थी। इसमें सब सरकारी अफसर CM के आगमन के लिए खड़े थे। इसमें कलेक्टर से लेके सांसद, विधायक, एसपी, और नगर निगम जैसे कई विभाग के वाहन शामिल थे। पुलिस ने भी सड़क पर बैरिकेट्स से रोड बंद कर दिया थे। पुलिस ने यात्रियों से गाड़ी को रोक ने और वहां से तुरंत लौटने को कहा , जिसके चलते वह अपनी पत्नी को गुड बाय नहीं कह सकें और उनकी पानी को भारी सामान खुद उठाते देख उन्होंने VIP प्रोटोकॉल पर सवाल उठाए।

पोस्ट में उठाए गए लोकतंत्र पर सवाल

उन्होंने अपनी पोस्ट में लोकतंत्र और आम जनता के लिए सवाल उठाए। लिखा कि टिकिट वाले यात्री बाहर परेशान हो रहे थे और बिना टिकिट वाले लोग अंदर स्वागत में खड़े थे। यह पुराना प्रोटोकॉल आज भी व्यवहार में चलता है। उन्होंने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री की सुरक्षा पर कोई सवाल नहीं लेकिन सुरक्षा और शाही व्यवस्था में फर्क होना चाहिए।

चार मांगे रखी मुख्यमंत्री के सामने

इस चार मांगों में पहली मांग यह है कि अनावश्यक स्वागत और सरकारी भीड़ खत्म की जाए। दूसरी मांग है कि अधिकारीयों की मौजूदगी सिर्फ जरुरत वाली जगह पर हो। तीसरी मांग खफीला और सुरक्षा व्यवस्था के उप्पर है। चौथी मांग एयरपोर्ट जैसी जगह पर आम यात्रियों को पहले प्राथमिकता दी जाए।

पोस्ट में शिकायत नहीं अपील की गई है

संजय सिन्हा ने साफ़ किया कि विरोध का पोस्ट नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री इस पोस्ट को शिकायत नहीं बल्कि एक नागरिक की विनम्रता वाली अपील की है।

Share