ऋषिकेश से इंदौर जा रही स्लीपर बस ; ट्रेलर से टकराकर जली, 8 की मौत, इंदौर की छात्रा भूमि गौर की दर्दनाक मौत
राजस्थान के दौसा जिले में मंगलवार देर रात को एक बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली – एक्सप्रेसवे पर ऋषिकेश से इंदौर जा रही स्लीपर बस ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ ही पलों में दोनों वाहन में जल के खाक हो गए। इस हादसे में 8 यात्रियों की मौत हो गई , और 21 लोग द्याल हुए है। घायलों का उपचार दौसा के जिला अस्पताल में जारी है।
यह हादसा मंगलवार रात करीब 2:30 बजे कोलवा थाना क्षेत्र के तनावड़ जीरो पॉइंट पर हुआ। पुलिस के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी और पीछे से ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कई यात्री बस के अंदर ही फसे रहे।
इस दर्दनाक हादसे में इंदौर मेघदूत नगर निवासी 20 वर्षीय भूमि गौर, पिता भारत गौर की मृत्यु हो गई। बता दें कि भूमि एलएनटी कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थीं। वह अपनी सहेली दिशा और अन्य दोस्तों के साथ मसूरी घूमने गई थीं और लौटते समय हादसे का शिकार हो गईं, और भूमि के पिता एक निजी कंपनी में नौकरी करते है।
यात्रियों का कहना है कि एक घंटे तक कोई मदद नहीं पहुंची
स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य में देरी का आरोप लगाया है। हादसे के बाद यात्रियों की मदद के लिए प्रशासन तक़रीबन 1 घंटे लेट पहुंचा। इंदौर निवासी यात्री चंद्रप्रकाश गुप्ता ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ बस में सफर कर रहे थे। आग लगने के बाद किसी तरह उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी पत्नी का पैर सीट में फंस गया था।
उन्होंने बताया,धुआं तेजी से भर रहा था। मैंने पत्नी को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह बेहोश हो गई। रास्ते में एक घायल यात्री को भी बाहर निकाला। पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग को फोन किया, लेकिन करीब एक घंटे तक कोई मदद नहीं पहुंची। तब तक कई लोग बस में फंसे रहे।
घटनास्थल पर पहुंचे जब आस – पास के ग्रामीणों देखा तो उनका कहना है कि सिगरेट के पैकेटों से भरें कई कार्टन बस में रखें थे। हालांकि पुलिस ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है।
हादसे की जांच की जा रही है
दौसा के एसपी पीयूष दीक्षित का कहना है कि आग बहुत भीषण थी। सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच करेगी। फ़िलहाल सभी घायलों और मृतकों की पहचान की जा रही है।