| |

अयोध्या राम मंदिर अपडेट ; चंपत राय हटेंगे ; डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे की पुष्टि, नए महासचिव के लिए नृपेंद्र मिश्रा चर्चा में

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद ने राम मंदिर ट्रस्ट ने आख़िरकार 27 जून को महासचिव और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे की पुष्टि कर ही दी है। हालांकि ट्रस्ट और वीएचपी परिषदों ने इस्तीफे की ख बर सार्वजनिक नहीं कर रहे थे।

ट्रस्ट की बैठक अब 11 जून को अयोध्या के मणिराम दास जी छावनी में होगी

सूत्रों के मुताबिक चंपत राय और अनिल मिश्रा का अयोध्या से हटना लगभग तय हो गया है। उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाएगा। चंपत राय को विहिप मुख्यालय बैठाया जा सकता हैं। राम मंदिर के निर्माण प्रभारी गोपाल राव को अयोध्या से हटा कर पश्चिम भारत भेजा जा सकता है। वहीं डॉ.अनिल मिश्रा को ट्रस्ट से हटाकर अभी कोई और पद नहीं दिया जाएगा।

राम मंदिर के नए महासचिव और सदस्यों की घोषणा हो सकती है

11 जुलाई को बैठक होने वाली है, जिसमे सरकार के प्रतिनिधियों की ओर से राम मंदिर के बेहतर संचालन और प्रबंधन के लिए ट्रस्ट को सुझाव दिए जा सकते है। यह भी हो सकता है कि नए महासचिव और सदस्यों की घोषणा भी इसी दिन कर दी जाए।

महासचिव को लेकर कोई नाम सामने आ रहे है , नृपेंद्र मिश्रा समेत 3 नामों पर विचार

सूत्रों के अनुसार इस पद पर संघ का ही कोई अधिकारी बैठेगा। इस पदाधिकारी कोई ऐसे को खोज रहे है जो ईमानदार और मिलनसार हो उसका रिकॉर्ड खोजा जा रहगा है। इस पद के लिए सबसे ज्यादा चर्चा में चल रहा नाम भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा का है।

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरि और ट्रस्टी कृष्णमोहन के नाम की भी चर्चा में है। हालांकि, नृपेंद्र मिश्रा के नाम पर सहमति ट्रस्ट के सदस्यों के बीच नहीं बन पा रही है। ऐसे में संघ यहां पर हस्तक्षेप कर सकता है।

संघ से या विश्व हिंदू परिषद् से हो सकता अगला महासचिव

विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रयास यही है कि मंदिर की व्यवस्था पर उनका प्रभुत्व बना रहे। यह भी तय माना जा रहा है कि महासचिव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का ही पूर्णकालिक कार्यकर्ता हो। अपने प्रशासनिक अनुभव के आधार पर पूर्व IAS अफसर और निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की भूमिका में भी आ सकते हैं।

Share