ट्रम्प के जन्मदिन पर व्हाइट हाउस में UFC मुकाबले: 85 हजार लोगों को मिल सकते हैं फ्री टिकट

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के 80वें जन्मदिन पर व्हाइट हाउस में एक अनोखा आयोजन होने जा रहा है। 14 जून को आयोजित होने वाले इस खास कार्यक्रम में Ultimate Fighting Championship (UFC) के मुकाबले कराए जाएंगे। UFC दुनिया की सबसे बड़ी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) संस्था मानी जाती है, जहां अलग-अलग फाइटिंग खेलों के खिलाड़ी आमने-सामने मुकाबला करते हैं।
UFC प्रमुख Dana White ने बताया कि व्हाइट हाउस में फाइट कराने का आइडिया खुद ट्रम्प का था। इसके लिए व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में विशेष फाइटिंग एरिया तैयार किया जा रहा है। ट्रम्प चाहते थे कि यह आयोजन अमेरिका के 250वें स्थापना वर्ष के जश्न का हिस्सा बने।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाइट हाउस परिसर में बनाए जा रहे अस्थायी स्टेडियम में 4 हजार से ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। वहीं, व्हाइट हाउस के पास स्थित एलिप्स फील्ड में बड़ी स्क्रीन लगाकर मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जहां करीब 75 हजार से 1 लाख लोग मुफ्त में इवेंट देख सकेंगे।
डाना व्हाइट के अनुसार, उनके पास 200 टिकट होंगे, जबकि ट्रम्प करीब 1000 टिकट वितरित करेंगे। UFC की मालिक कंपनी TKO ग्रुप के प्रमुख एरी इमैनुएल के पास भी 200 टिकट होंगे। बाकी टिकट अमेरिकी सैनिकों को दिए जाने की योजना है।
हाल ही में ट्रम्प ने कहा था कि UFC मुकाबले के टिकटों को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने इसे “एक अलग और खास UFC इवेंट” बताया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुकाबलों से पहले खिलाड़ियों का वेट-इन (वजन मापने की प्रक्रिया) Lincoln Memorial में कराया जाएगा।
इसके अलावा खबर है कि ट्रम्प अगस्त में वॉशिंगटन की सड़कों पर इंडीकार कार रेस





