दिव्या भारती की पुण्यतिथि पर ममता कुलकर्णी भावुक, कहा- ‘वो 90 के दशक की चमकती सितारा थीं’

दिव्या भारती की पुण्यतिथि पर अभिनेत्री Mamta Kulkarni ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर अपनी श्रद्धांजलि दी। ममता ने लिखा कि दिव्या भारती 90 के दशक की चमकती सितारा थीं और उनकी खूबसूरती, मासूमियत और अभिनय ने फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें खास बना दिया।

ममता ने इंस्टाग्राम पर ब्लैक एंड वाइट तस्वीर साझा की, जिसमें दिव्या भारती का चेहरा एक फ्रेम में सजा हुआ है। तस्वीर के पास जलती हुई मोमबत्ती और लाल गुलाब रखे हुए थे, साथ ही उनके जन्म और निधन की तारीख भी दर्शाई गई।

उन्होंने लिखा, “दिव्या अपने आप में एक बड़ी सितारा थीं और नब्बे के दशक में फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और खास अभिनेत्री में से एक थीं। आज के ही दिन उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा था।”

दिव्या भारती ने बहुत कम उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने पहले दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया और सफलता हासिल की। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा और फिल्म ‘दीवाना’ से रातोंरात स्टार बन गईं। उनके बेहतरीन अभिनय और मासूमियत ने उन्हें भारतीय सिनेमा का यादगार चेहरा बना दिया।

फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग आज भी दिव्या की फिल्मों और उनके व्यक्तित्व को याद करते हैं, और उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

Share

Similar Posts