सांसद सिकंदर ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की, हिमाचल में रेल विस्तार और राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के मुद्दे उठाए।
शिमला, 20 दिसंबर (हि.स.)। राज्यसभा सांसद और भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश में केंद्र सरकार के सहयोग से चल रहे विकास कार्यों के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया।
डॉ. सिकंदर कुमार ने हिमाचल में रेलवे विस्तार और मंडी, पांवटा साहिब, हमीरपुर और बिलासपुर में नेशनल हाईवे निर्माण के मुद्दे प्रधानमंत्री के सामने रखे। उन्होंने राज्य को एम्स जैसे आधुनिक स्वास्थ्य संस्थान और चार मेडिकल कॉलेज देने के लिए विशेष धन्यवाद दिया। इसके साथ ही, एम्स में जल्द सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया।
सांसद ने हिमाचल के हाइडल प्रोजेक्ट्स पर भी चर्चा की और किन्नौर व रेणुका बांध परियोजनाओं के लिए शीघ्र धनराशि स्वीकृत करने की मांग की।
इसके अलावा, अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी बातचीत हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
बीकानेर, 22 मई (हि.स.)। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को पहली बार राजस्थान पहुंचे। वे सुबह लगभग साढ़े दस बजे बीकानेर के नाल एयरबेस पहुंचे, जहां राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने उनका स्वागत किया। नाल एयरबेस से…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अमेरिका की एएसटी स्पेसमोबाइल द्वारा निर्मित ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 संचार उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया है। यह प्रक्षेपण आज सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे प्रक्षेपण परिसर से एलवीएम-3 हेवी-लिफ्ट यान के माध्यम से किया गया। ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 लगभग…
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने रद्द कर दिया है। परीक्षा में कथित अनियमितताओं और जांच एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया। साथ ही केंद्र सरकार ने पूरे मामले की व्यापक जांच Central Bureau of Investigation (सीबीआई) को सौंप दी है।…
गृह मंत्री अमित शाह ने एनएसजी स्थापना दिवस के अवसर पर वीर जवानों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि एनएसजी ने अडिग वीरता और बलिदान से राष्ट्र की सुरक्षा करते हुए उत्कृष्टता के स्वर्णिम मानक स्थापित किए हैं। नई दिल्ली।गृह मंत्री अमित शाह ने आज राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के स्थापना दिवस के अवसर पर…