सांसद सिकंदर ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की, हिमाचल में रेल विस्तार और राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के मुद्दे उठाए।
शिमला, 20 दिसंबर (हि.स.)। राज्यसभा सांसद और भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश में केंद्र सरकार के सहयोग से चल रहे विकास कार्यों के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया।
डॉ. सिकंदर कुमार ने हिमाचल में रेलवे विस्तार और मंडी, पांवटा साहिब, हमीरपुर और बिलासपुर में नेशनल हाईवे निर्माण के मुद्दे प्रधानमंत्री के सामने रखे। उन्होंने राज्य को एम्स जैसे आधुनिक स्वास्थ्य संस्थान और चार मेडिकल कॉलेज देने के लिए विशेष धन्यवाद दिया। इसके साथ ही, एम्स में जल्द सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया।
सांसद ने हिमाचल के हाइडल प्रोजेक्ट्स पर भी चर्चा की और किन्नौर व रेणुका बांध परियोजनाओं के लिए शीघ्र धनराशि स्वीकृत करने की मांग की।
इसके अलावा, अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी बातचीत हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
नई दिल्ली, 24 मई (हि.स.)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ब्रुसेल्स में यूरोपीय व्यापार आयुक्त मारोस सेफकोविक से मुलाकात की। यह दोनों नेताओं की एक महीने के भीतर दूसरी मुलाकात थी, जिसमें भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर चर्चा की गई। गोयल ने इस महीने…
केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंत्रालय के अंतर्गत पाँच पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का आज वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। उन्होंने 645 करोड़ रुपये से अधिक की 11 परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। श्री सिंधिया ने कहा कि केंद्र ने पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मिलकर इस क्षेत्र के लिए “अष्टलक्ष्मी”…
नई दिल्ली के प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में रविवार सुबह देशभक्ति, फिटनेस और राष्ट्रीय एकता का अनूठा संगम देखने को मिला, जब ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ के 73वें संस्करण में भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना के जवान नागरिकों के साथ साइकिलिंग अभियान में शामिल हुए। इस आयोजन ने फिटनेस के…
भारत और इथियोपिया के संबंधों को सामरिक स्तर तक विस्तार दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के साथ वार्ता में इस पर सहमति व्यक्त की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इससे दोनों देशों के संबंधों को नई ऊर्जा और गति मिलेगी दोनों देशों…
भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) के बीच व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौता (TEPA) आज से लागू हो गया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने बताया कि इस समझौते पर पिछले साल 10 मार्च, नई दिल्ली में हस्ताक्षर किए गए थे। ईएफटीए एक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय समूह है, जिसमें आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड शामिल…